National

महाशिवरात्रि पर मकर राशि में एक साथ होंगे 5 ग्रह, इन राशि वालों को होगा धन लाभ

महाशिवरात्रि पर बहुत ही अनोखा संयोग बनने जा रहा है. इस दिन मकर राशि में एक साथ 5 ग्रह होंगे. महाशिवरात्रि का पर्व हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. सनातन धर्म के लोगों के लिए ये पर्व सबसे खास होता है. इस बार 1 मार्च को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी. इस दिन मकर राशि में चंद्रमा, शनि, मंगल, बुध और शुक्र एक साथ उपस्थित होंगे. इन ग्रहों के एक साथ होने से पंचग्रही योग का निर्माण होगा. इस योग से 3 राशि वालों की किस्मत चमकने के आसार रहेंगे.
मेष राशि: आपकी राशि से इस योग का निर्माण दशम भाव में होगा। जिसे करियर और कर्म का स्थान कहा जाता है। इस समय आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। साथ ही आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। जो काम अटके हुए थे वो पूरे हो सकते हैं। नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है या फिर आपका इंक्रीमेंट लग सकता है।

वृष राशि: आपकी राशि से ग्रहों का विशेष संयोग आपके नवम स्थान में बनेगा। जिसको भाग्य और विदेश का स्थान भी कहते हैं। इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है।

तुला राशि: आपकी राशि से यह संयोग चतुर्थ स्थान में बनेगा। जिसको सुख और माता का भाव का कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही आप कहीं की यात्रा कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। नई जॉब की आपको प्राप्ति हो सकती है। कार्यस्थल पर आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button