Punjab-Chandigarh

PUNJAB CM CONDOLES DEMISE OF AMAR UJALA RESIDENT EDITOR SANJAY PANDEY’S PARENTS

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने गुरूवार को अमर उजाला के रैज़ीडैंट एडिटर संजय पांडे की माता श्रीमती उमा देवी पांडे के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। श्रीमती पांडे जो 82 वर्षों की थीं, का बीती रात उनके पैतृक स्थान रेवा (मध्य प्रदेश) में संक्षिप्त बीमारी के उपरांत देहांत हो गया। वह अपने पीछे दो पुत्र और दो बेटियाँ छोड़ गए।
दुर्भाग्य से संजय पांडे के पिता महेंद्र नाथ पांडे का भी बीती 7 मई को नोएडा में दिल का दौरा पडऩे के कारण देहांत हो गया था। वह 87 वर्षों के थे।
अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे आप जी के माता-पिता के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ, जोकि असहनीय दुख है।’’ कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पांडे परिवार, सगे-संबंधियों के साथ दुख साझा करते हुए ईश्वर के समक्ष दिवंगत आत्मा की आत्मिक शांति और पीछे परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने की प्रार्थना की।
इसी दौरान मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने भी संजय पांडे के माता-पिता के देहांत पर दुख प्रकट करते हुए इसको कभी न पूरा होने वाला घाटा बताया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button