National

Bharat Bandh: Farmers Call For Nationwide Strike || See What is Open & What is Closed

तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानसंघों ने शुक्रवार को याकि की 26 मार्च को भारत बंद का आह्वान किया है। कृषि कानून रद्द करने और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर अन्य संगठनों की ओर से समर्थन मिल रहा है।
खास बात यह है कि इस बंद का सबसे ज्यादा असर आम आदमी को रोजमर्रा से जुड़ी चीजों पर पड़ने वाला है। हालांकि इमरजेंसी सेवाओं को बंद के दायरे से दूर रखा जाएगा।
कृषि कानूनों के विरोध में बुलाए गए भारत बंद के तहत 26 मार्च को सुबह 6 बजे  से लेकर शाम 6 बजे तक सेवाएं बंद रहेंगी। किसान नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे जाम करेंगे। ऐसें में कई रूटों पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।दअरसल धरने पर बैठे किसान संगठनों ने आंदोलन को 4 महीने पूरे होने पर 26 मार्च को भारत बंद की घोषणा की है।इसके साथ ही पुलिस प्रशासन भी भारत बंद को लेकर अलर्ट है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तैयारी की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button