Punjab-Chandigarh

Weekend lockdown in Chandigarh | Chandigarh announces Weekend Lockdown Due To Covid19

देश में कोरोना के कारण जो हालात बने हुए है वो लोगो को काफी डराने वाले है  इस महामारी से बचाव के लिए कई राज्यों में लोकडाउन तो कहीं कर्फ्यू लगाए जा रहे है लेकिन फिर भी हालात चिंताजनक बने हुए है। ऐसे में चंडीगढ़ प्रसाशन ने भी कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बड़ा फैसला  लिया है। और फैसला ये है की चंडीगढ़ में वीकेंड लॉकडाउन लगा दिया गया है। अब शनिवार और रविवार को किसी के भी बाहर निकलने पर पाबंदी  रहेगी। इसकी जानकारी एडवाइजर मनोज परिदा ने दी है और उन्होंने बताया की  ये वीकेंड लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। आपको बता दे की वीकेंड लॉकडाउन से एनडीए और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं पर कोई असर नहीं होगा। रविवार को ये परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही एडवाइजर मनोज परिदा ने आदेश जारी किया है कि परीक्षा देने जाने वाले बच्चे एडमिट कार्ड दिखा कर यात्रा कर सकेंगे। चंडीगढ़ में लगे वीकेंड लॉकडाउन में शादियां भी होंगी। लेकिन दिल्ली की तर्ज पर शादियों के लिए डीसी की तरफ से पास जारी किए जाएंगे। हालांकि इसमें लोगों की संख्या तय होगी। इसके लिए जल्द ही विस्तार पूर्व  आदेश जारी किए जाएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button