Punjab-Chandigarh

PUNJAB CM APPROVES RS. 1122 CRORE FOR REPAIR OF 8198 KM LINK ROADS, ORDERS COMPLETION BY MARCH 31, 2022

कृषि उपज को आसानी से मंडियों तक ले जाने की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज 8198 किलोमीटर लिंक सडक़ों की मरम्मत के लिए 1122 करोड़ रुपए मंज़ूर किए हैं और मंडी बोर्ड को 31 मार्च 2022 तक प्रोजैक्ट को मुकम्मल करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने लिंक रोड मरम्मत प्रोग्राम 2021-22 (चौथा पड़ाव) के हिस्से के तौर पर इस राशि को मंज़ूरी दी है, जिसका उद्देश्य राज्य के ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मज़बूती देना है। जि़क्रयोग्य है कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार ने मार्च, 2017 में सत्ता संभालने के बाद मंडी बोर्ड को राज्य भर के 12,581 गाँवों में लिंक सडक़ों की मरम्मत करवाने के लिए मंज़ूरी दी थी, जिससे किसानों को 1872 मंडियों में अपनी फ़सल बेचने के लिए बेहतर यातायात की सुविधा दी जा सके। राज्य की नीति के अनुसार हर 6 साल बाद लिंक सडक़ें मरम्मत के योग्य हो जाती हैं। अप्रैल, 2017 से बनीं लिंक सडक़ें/पुलियां और पुलों का विवरण देते हुए मंडी बोर्ड के सचिव रवि भगत ने बताया कि राज्य में कुल 64,878 किलोमीटर की लंबाई वाली लिंक सडक़ों में से 34,977 किलोमीटर लिंक सडक़ों की मरम्मत/अपग्रेडेशन का काम 4112 करोड़ रुपए की लागत के साथ तीन पड़ावों के अधीन सफलतापूर्वक मुकम्मल कर लिया गया है।  उन्होंने आगे बताया कि इसके अलावा 389 करोड़ रुपए की लागत के साथ 1507 पुलियों/पुलों का नवीनीकरण किया जा रहा है। इनमें से 966 पुलियां/पुलों की अपगे्रडेशन का काम मुकम्मल हो गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button