Punjab-Chandigarh

PSPCL ENSURING CONTINUOUS QUALITY POWER SUPPLY TO FARMERS WITH 10.3 HOURS AVERAGE ACROSS STATE ON SUNDAY

किसानों को बिजली आपूर्ति के घंटों में वृद्धि करने के लिए अपने विशेष प्रयासों को जारी रखते हुए पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) द्वारा रविवार (4 जुलाई) को धान की बिजाई सम्बन्धी कार्यों के लिए राज्य भर में औसतन 10.3 घंटे बिजली आपूर्ति की गई।
पी.एस.पी.सी.एल. के चीफ़ मैनेजिंग डायरैक्टर (सी.एम.डी.) ए वेनू प्रसाद ने आज यहाँ बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कृषि क्षेत्र को निर्विघ्न बिजली आपूर्ति को सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं और विभाग धान की बिजाई के लिए अधिक से अधिक बिजली की उपलब्धता को यकीनी बनाने के लिए 24 घंटे काम कर रहा है।  पी.एस.पी.सी.एल. के सी.एम.डी. ने आगे बताया कि राज्य को औसतन बिजली आपूर्ति का समय शनिवार को 9.8 घंटों से बढ़ाकर रविवार को 10.3 घंटे कर दिया गया।
रविवार को कृषि कार्यों के लिए सप्लाई की गई बिजली के समय के आंकड़ों का हवाला देते हुए सी.एम.डी. ने कहा कि शनिवार को बॉर्डर ज़ोन गुरदासपुर, उप-अमृतसर और तरन तारन को 12.4 घंटों के मुकाबले 14.7 घंटे औसतन बिजली सप्लाई मिली, जबकि उत्तरी ज़ोन के जिलों कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर और नवां शहर को 10.3 घंटों के मुकाबले औसतन 11.0 घंटे बिजली सप्लाई मिली।
पी.एस.पी.सी.एल. के प्रवक्ता ने बताया कि इसी समय के दौरान दक्षिणी ज़ोन के पटियाला, संगरूर, बरनाला, रोपड़ और मोहाली जिलों को औसतन 10.2 घंटे बिजली सप्लाई मिली।

Similarly, farmers of Patiala, Sangrur, Barnala, Ropar and Mohali districts that form the South Zone got on average 10.2 hours of electricity supply during the same period, a PSPCL spokesperson said.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button