World

उड़ते हुए प्लेन के लैंडिंग गियर में फंसा दिखा व्यक्ति, खौफनाक वीडियो आया सामने..

Taliban Afghanistan News

तालिबान का अफगानिस्तान पर कब्ज़ा होते ही लोगो ने देश छोड़कर भागना शुरू कर दिया और इसी भागमभाग में लोगों के प्लेन पर लटकने और हवा में उससे गिरने की घटना के बाद एक और खौफनाक वीडियो सामने आया है। इसमें एक शख्स उड़ते हुए प्लेन के लैंडिंग गियर में फंसा हुआ दिख रहा है।

कई लोगों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हालांकि किसी आधिकारिक सोर्स ने इस वीडियो के सही होने की पुष्टि नहीं की है।

बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति सोमवार को C17 ग्लोबमास्टर विमान से काबुल से भागा था। इसी दौरान यह लैंडिंग गियर में फंस गया। प्लेन के अंदर बैठे किसी शख्स ने उसका वीडियो बना लिया। कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को पोस्ट कर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को भी टैग किया है। साथ ही लिखा है कि अफगानिस्तान में फैली अराजकता के लिए जो बाइडेन जिम्मेदार हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button