NationalTrending

बर्गर के साथ बिच्छू खा गया युवक और फिर हुआ कुछ ऐसा की..

Bicchu in burger

(Bicchu in burger): रेस्टोरेंट में बर्गर खाना एक युवक को उस वक़्त महंगा पड़ गया जब उसने अपने बर्गर की एक बाईट लेते ही मुँह में अजीब सा टेस्ट महसूस किय। जी हां, यह घटना है जयपुर के एक नामी रेस्टोरेंट की जहा बर्गर के अंदर बिच्छू (Bicchu in burger) निकलने की घटना सामने आई है। यहां एक युवक अपने दोस्त के साथ बर्गर खाने पहुंचा तहत लेकिन बर्गर में उसने बर्गर के साथ बिच्छू का आधा हिस्सा भी चबा लिया। अचानक मुंह में अजीब सा स्वाद आने पर युवक ने देखा तो उसे बर्गर में बिच्छू का आधा हिस्सा नजर आया।

तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे ऑब्जर्वेशन के लिए भर्ती कर लिया। युवक ने मैनेजर के खिलाफ जवाहर सर्किल थाने में केस दर्ज करवाया है।

22 वर्षीय तरुण सैनी अपने दोस्त के साथ रात 8:30 बजे एक रेस्टोरेंट में बर्गर खाने गया था। वहां उसने दो बर्गर ऑर्डर किए। एक बर्गर दोस्त को दिया। दूसरा तरुण खुद खाने लगा। कागज में पैक बर्गर खोलकर आधा हिस्सा चबाने लगा तो स्वाद बदल गया। मुंह के अंदर कुछ अजीब सी चीज आने पर तरुण को शक हुआ।

हाथ में पकड़े बर्गर के आधे टुकड़े में कुछ काला सा कीड़ा नजर आया। तरुण ने मुंह में दबा हिस्सा भी बाहर निकाला। तब पता चला कि बर्गर में काले रंग का छोटा (Bicchu in burger) बिच्छू मरा हुआ था। इसका आधा हिस्सा तरुण बर्गर के साथ खा चुका था। बर्गर में बिच्छू देखते ही तरुण घबरा गया। रेस्टोरेंट में हंगामा खड़ा हो गया।

इसके बाद तरुण ने 100 नंबर पर कॉल कर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान भी मैनेजर ने युवक को अपने कैबिन में घुसने नहीं दिया। हंगामा होता देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच युवक की तबीयत खराब होने लगी। उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button