अफगानिस्तान के इस इलाके में तालिबान से युद्ध करने के लिए तैयार है लोग.. देखिये वीडियो

Taliban vs Panjshir
अफगानिस्तान में कुछ इलाके ऐसे भी है जहा पर अभी तक तालिबान का कब्ज़ा नहीं हुआ है और उन्ही इलाके में से एक है पंजशीर घाटी। यहां विद्रोहियों की अगुआई कर रहे अहमद मसूद के लड़ाके जंग के लिए तैयार हैं। नेशनल रेजिस्टेंस फ्रंट यानी नॉर्दर्न अलायंस को लीड कर रहे मसूद ने कहा कि युद्ध की तैयारी है, पर अगर रास्ता निकालने के लिए बातचीत होती है तो उसके लिए भी तैयार हैं।
مئات من مجاهدي #الإمارة_الإسلامية يتوجهون نحو ولاية #بنجشير للسيطرة عليها، بعد رفض مسئولي الولاية المحليين تسليمها بشكل سلمي. pic.twitter.com/FwAYBZeopq
— الإمارة الإسلامية (@alemara_ar) August 22, 2021
तालिबान ने भी कहा है कि विद्रोह दबाने के लिए हजारों तालिबानी लड़ाकों को पंजशीर घाटी भेजा गया है। तालिबान ने ट्विटर पर कहा कि स्थानीय अधिकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से हमें पंजशीर सौंपने से इनकार कर दिया है। इसके बाद हमने वहां कंट्रोल करने के लिए अपने लड़ाके भेजे हैं। तालिबान समर्थक ट्विटर हैंडल से इसका एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है।