विवादों में फंसी ये मशहूर एक्ट्रेस, इंटरनेट पर यूजर्स ने जमकर लगाई क्लास..
Deepika Padukone news
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हाल ही में सोशल मीडिया पर उस समय विवाद खड़ा कर दिया था जब उन्हें अंतिम संस्कार समारोह के दौरान पहने जाने वाले कपड़ों की नीलामी करते हुए पाया गया था। दरअसल, दीपिका अपने चैरिटी फाउंडेशन द लिव लव लाफ फाउंडेशन को सपोर्ट करने के लिए कुछ कपड़ों की नीलामी कर रही हैं। इस नीलामी में वे कपड़े शामिल हैं, जिन्हें दीपिका अलग-अलग मौकों पर पहन चुकी हैं। अब इनमें से कुछ कपड़ों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दीपिका ने जो 2 कुर्ते ऑक्शन के लिए दिए हैं, उन्हें वे उन मौकों पर पहन चुकी हैं जिन्हें कोई याद नहीं रखना चाहता।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने दावा किया कि नीलामी के लिए दिया गया लखनवी कुर्ता दीपिका ने तब पहना था, जब वे एक्ट्रेस जिया खान के फ्यूनरल में गई थीं। इसी में दिया गया दूसरा कुर्ता उन्होंने तब पहना था, जब वे 2013 में प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा के निधन के बाद हुई प्रेयर मीट में पहुंची थीं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, मैं बहुत हैरान हूं। मेरी फेवरेट दीपिका पादुकोण ने 2013 के कुछ कपड़ों को ऑक्शन करने का फैसला लिया है जिन्हें उन्होंने 2013 में दो फ्यूनरल इवेंट पर पहना था। हद है!