Facts In HindiTop NewsTrendingWorld

नहीं देखा तो आज देख लो दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा, वजन और साइज जानकर चौंक जाएंगे आप

Largest Indian flag

आज गांधी जयंती के मौके पर आज लेह में दुनिया के सबसे बड़े तिरंगे (biggest indian flag in the world) का अनावरण किया गया। लेह की जंस्कार पहाड़ी पर लगाया गया यह तिरंगा खादी का है और इसे हाथ से बनाया गया है। यह 225 फीट लंबा, 125 फीट चौड़ा और 1400 किग्रा वजन का है। इसे बनाने में 49 दिन का समय लगा। यह 37,500 वर्ग फीट की जगह घेरता है।

World's largest National Flag made of Khadi installed in Leh

लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर आरके माथुर ने इसका अनावरण किया। इस मौके पर सैन्य प्रमुख जनरल एमएम नरवणे भी मौजूद थे। इस तिरंगे को खादी विकास बोर्ड और मुंबई की एक प्रिंटिंग कंपनी ने मिलकर बनाया है। इसे 8 अक्टूबर को एयरफोर्स डे पर हिंडन एयरबेस ले जाया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button