World

12 साल से लापता दो महिलाएं पहुंची नेपाल, वहां की पुलिस ने जो किया वो देख लोग दंग रह गए

झारखंड और यूपी की दो महिलाएं करीब 12 साल तक लापता थीं जिन्हे असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने काफी मेहनत कर क ढून्ढ निकला है। एक महिला जिसका नाम एतबरिया उराव है, साल 2009 से गायब थी, तो दूसरी जिसका नाम सुनीता है, 2013 से गायब थी। दोनों ही भटकते हुए नेपाल पहुंच गई थीं। वहां की पुलिस ने इन्हें काठमांडू के आश्रम में शिफ्ट कर दिया। आश्रम ने 12 साल तक न सिर्फ इन्हें खिलाया-पिलाया, बल्कि इनकी मानसिक स्थिति का इलाज भी करवाया।

CM की पहल पर एतबरिया उरांव को रेस्क्यू कर नेपाल से लाया गया झारखंड

जब मानसिक तौर पर ठीक हुईं तो अपने घर से जुड़ी कुछ-कुछ बातें बताईं। फिर दूतावास से शुरू हुई प्रोसेस हरियाणा क्राइम ब्रांच के एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर तक पहुंची और 4 सितंबर को दोनों महिलाएं अपने देश लौट आईं।

ASI राजेश के मुताबिक, महिलाओं को ढूंढ़ने में इतने साल लगने की दो वजह रहीं। पहली तो यह कि मानसिक स्थिति ठीक न होने के चलते लंबे समय तक ये अपने घर का पता आश्रम को बता नहीं पाई थीं और दूसरी, इन्हें ढूंढने के लिए कोई कोशिश भी नहीं कर रहा था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button