Top NewsUncategorizedWorld

PM मोदी ने फ़ोन पर बातचीत के दौरान उठाया यूक्रेन में फसे भारती नागरिको की सुरक्षा का मुद्दा

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। उन्होंने यूक्रेन संघर्ष के समाधान के लिए बातचीत का आह्वान किया। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के साथ बातचीत के दौरान यूक्रेन में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया है। रूस ने यूक्रेन के खिलाफ एक सैनिक अभियान शुरू किया है, इसी के कारण ही  पुतिन को  संयुक्त राज्य अमेरिका सहित अन्य देशों की तीखी  प्रतिक्रिया सामना करना पड़ सकता है।
प्रधान मंत्री मोदी ने वर्तमान में यूक्रेन में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायता मांगी। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है, यूक्रेन में स्थिति से निपटने के लिए कुछ आवश्यक  कदम उठाए गए हैं। और ये भी कहा , कि हमने एक महीने पहले यूक्रेन में भारतीय नागरिकों का रजिस्ट्रेशन शुरू किया था। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के आधार पर, हमने पाया कि 20,000 भारतीय नागरिक हैं। लगभग 4,000 भारतीय यूक्रेन छोड़ने में सफल रहे। सीमा से बाहर निकलने की सुविधा के लिए सड़क और अन्य साधनों का उपयोग किया जा रहा है।
इसके साथ ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने स्थिति को सामान्य करने के लिए भारत का समर्थन भी मांगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button