
Shiv Kumar:
New Delhi, 13 Nov: अक्सर ये देखा जाता है की दिवाली के बाद दिल्ली की हवा में प्रदूषण एक दम से ही बढ़ जाता है लेकिन इस बार तो ये प्रदूषण इतना बढ़ गया की दुनिया के 10 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में दिल्ली अब सबसे आगे है। इस सूची में भारत के मुंबई और कोलकाता भी शामिल हैं। स्विट्जरलैंड आधारित क्लाइमेट ग्रुप IQAir ने यह नई सूची जारी की है। यह ग्रुप हवा की गुणवत्ता और प्रदूषण पर नजर रखता है। यह ग्रुप संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण प्रोग्राम में टेक्नोलॉजी पार्टनर है।
पाकिस्तान का लाहौर और चीन का चेंदगू शहर भी इस सूची में शामिल है। दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर में पंजाब और हरियाणा में जलने वाली पराली आौर दिल्ली में गाड़ियों का प्रदूषण की बड़ी हिस्सेदारी है। पराली को लेकर राज्यों की सरकारों के बीच खींचतान जारी है, लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा है।
