Health
नालंदाः कुदरत का करिशमा, कहीं न देखा होगा ऐसा विचित्र बच्चा

Ajay verma:
अस्थावां रेफरल अस्पताल में मंगलवार को एक विचित्र बच्चे ने जन्म लिया। इसके बाद पूरे अस्पताल परिसर में वह चर्चा का विषय बन गया। बच्चे के दोनों हाथ और एक पैर अविकसित है। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने बताया कि नवजात बिल्कुल स्वस्थ है।

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार की मानें तो इस विकार को थानाटोफोरिक डिस्प्लेशिया के नाम से जानते हैं। यह एक गंभीर कंकाल संबंधी विकार है, जिसकी विशेषता असमान्य रूप से छोटी पसली, अत्यंत छोटे अंगों, बांहों और पैरों पर अतिरिक्त त्वचा के सिल्वटो से होती है।