National
महिला ने बिना हाथ और पैर वाले बच्चे को जन्म दिया,डॉक्टर देख कर दंग रह गए
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के त्योंदा स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने मंगलवार शाम को अनोखे बच्चे को जन्म दिया। नवजात बिना हाथ और पैर का है। और जब इलाके में इस अनोखे बच्चे के जन्म लेने की बात फैली तो लोग इसे चमत्कार से जोड़कर देखने लगे।डॉक्टर ने कहा ,मां और नवजात बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, घटेरा गांव की रहने वाली महिला मोहर बाई को त्योंदा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया था। मंगलवार शाम उसने एक बच्चे को जन्म दिया। जिसके दोनों पैर नहीं हैं और दोनों हाथ अविकसित होकर आधे-आधे हैं। डॉक्टर उस पर लगातार निगरानी रख रहे हैं।