Punjab-ChandigarhTop NewsUncategorized

आर्य समाज मंदिर में सात दिवसीय श्री राम कथा एवं सामवेद परायण यज्ञ का आयोजन

Suman preet ( The Mirror Time )

(आर्य समाज मंदिर में सात दिवसीय श्री राम कथा एवं सामवेद परायण यज्ञ का आयोजन)

चंडीगढ़ से पधारे पंडित उपेंद्र आर्य ने श्री राम कथा में भगवान राम एवं माता सीता के विवाह का संगीतमय प्रसंग सुनाया जिसे सभी श्रद्धालुओं ने बहुत ही आनंद से सुना । सारा हाल भाव विभोर हो उठा।
इससे पहले सामवेद परायण यज्ञ में यजमान बने कॉल आनंद मोहन सेठी, विजयंती माला सेठी, माता सुनीता जी माता अमृता जी, जतिंद्र शर्मा, स्वर्ण कांटा शर्मा, राज कुमार सिंगला वा प्रेम लता सिंगला द्वारा यज्ञ के ब्रह्मा गजेंद्र शास्त्री ने वैदिक मंत्रों से आहुतियां डलवाई।
वैदिक मंत्रों का पाठ बेटी सुमन वा बेटी वेधिका ने किया।
पंडित गजेंदर शास्त्री ने वेद मंत्रों की व्याख्या करती हुए कहा कि वेद के अंदर परा एवं अपरा दोनो प्रकार की विद्याएं है।
मंच का संचालन करते हुए प्रचार मंत्री बिजेंद्र शास्त्री जी ने कहा कि वेद के मार्ग पर चलकर ही मानव भौतिक साधन तथा ईश्वर को प्राप्त कर सकता है। वेद मार्ग पर चलकर ही जीवन को सुखमय बनाया जा सकता है
कार्यक्रम की समाप्ति पर प्रधान राज कुमार सिंगला ने सभी का धन्यवाद किया और अधिक से अधिक संख्या में आकर पुण्यर्जन करें।
लंगर सेवा का आयोजन रामपाल ठेकेदार जी ने किया।
इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चे वा अध्यापकों ने भी इस कार्यक्रम का आनन्द लिया

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button