बाहर से आने वाले गैर कानूनी गेहू को रोकने के लिए सरकार ने पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर की सख़्ती

News By: Shiv Kumar
पटिआला: पंजाब में गैर कानूनी ढंग से आने वाली गेहू की फसल पर नकेल कसने के लिया पंजाब सरकार दुवारा लगतार कदम उठाए जाते रहे हैं। और इसी के तहत पंजाब सरकार द्वारा खाद्य आपूर्ति विभाग, मंडी बोर्ड और पंजाब पुलिस को एक साथ एक जॉइंट टीम बनाई जाती है जो दूसरे राज्यों से आने वाली गेहू की फसल, पर रोक लगाई जा सके और इसी के तहत पटिआला के नजदीक पंजाब हरियाणा बॉर्डर राम नगर पर तैनात ड्यूटी अफसर ASI जसविंदर सिंह का कहना है की हम इस बॉर्डर पर पूरी सख्ताई से ड्यूटी कर रहे है ताकि बाहरी राज्यों से आने वाली गैर कानूनी ढंग से गेहू की फसल पंजाब मैं दाखिल ना हो सके और इस पर फ़ूड सप्लाई इंस्पेक्टर सुमित शर्मा का कहना है की दरअसल पंजाब के बड़े व्यापारी बाहर से कम दाम पर गेहू खरीद कर पंजाब में जयादा MSP पर बेचता है जिस के कारन उनको काफी मुनाफा होता है और यहाँ के किसानो को नुकसान झेलना पड़ता है। इस मोके पर तैनात ASI बलबीर सिंह, है HC लखविंदर सिंह, PHG करनैल सिंह मौजूद थे।